बुलंदशहर
अम्बारी का जुलूस पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच शान्तिपूर्ण सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर में परंपरागत अम्बारी का जुलूस निकाला गया जुलूस के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया सुरक्षा के मद्देनजर बुलन्दशहर एसपी देहात, क्षेत्रधिकारी, कोतवाल, और कस्बा इंचार्ज, सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर मुस्तैद रही जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, और कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, ने पहले ही बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया था जिससे जुलूस के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो जुलूस स्थल के आसपास चाट-पकौड़ी और खेल-खिलौनों की दुकानें सजी हुई थीं जहां छोटे-छोटे बच्चों ने अपने परिजनों के साथ जमकर खरीदारी की और मेले का आनंद लिया पूरे कार्यक्रम के दौरान कोतवाल, और कस्बा इंचार्ज, पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था बनाए रखते दिखाई दिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते पूरा आयोजन शान्ति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ ।



