भरत पुर

सावन माह की शिवरात्रि को मन्दिरों और शिवालयों में उमड़ी श्रद्वालुओ की भीड़ 

कांवडियों ने पार्थिव शिवलिंग का किया जलाभिषेक 

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक भुसावर सहित उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज सावन माह की शिवरात्रि का पर्व धूमधाम एवं श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया। जहां श्रद्वालु सुबह से ही भुसावर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। वहीं हर की पौडी हरिद्वार और कछला घाट सोरोजी से कांवड लेकर आए शिव भक्तों सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का जलाभिषेक, दुग्धभिषेक करते हुए बेलपत्र, धतूरा भांग और शमी के पत्ते, आक पुष्प आदि सहित अन्य सामग्री अर्पित करते हुए आरती कर भगवान शिव से परिवार में सुख, शांति, समृद्धि के साथ विश्व कल्याण की मनोकामनाएं मांगी गई। जहां कस्बे के नयागांव सड़क मार्ग स्थित नगरकोट ज्वाला माता मन्दिर, पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, सैरकी वाले हनुमान जी मन्दिर, पुलिया वाले हनुमान जी आदि मन्दिरों में कांवड लेकर पहुंचे शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए मन्दिर परिसर को बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गून्जयमान कर दिया। वहीं कस्बे के नयागांव सड़क मार्ग स्थित कुंडा जलाशय के पास स्थित मां नगरकोट ज्वाला और चामुंडा मां भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई प्रथम डांक कांवड़ यात्रा में शामिल 31 शिवभक्तो ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेड़ ही धरती का श्रृंगार होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। वही प्रथम डांक कांवड़ यात्रा का समापन हवन यज्ञ में विश्व शान्ति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर आहुतियां प्रदान करने के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button