बेतुल
बैतूल आठनेर में आज 5.15 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन
बैतूल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ, अंबा मैरिज लॉन में दोपहर 2 बजे होगा कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नगर परिषद आठनेर क्षेत्र में विकास को नई गति देने के लिए 5 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन बुधवार 12 अगस्त को होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल दोपहर 2 बजे अंबा मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में इन विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।
नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है। 5 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से होने वाले इन कार्यों से नगर की अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। अध्यक्ष जगताप ने निकाय क्षेत्र के नागरिकों से बुधवार को दोपहर 2 बजे अंबा मैरिज लॉन पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद, विधायक प्रतिनिधि, एल्डरमैन, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहेंगे।



