भरत पुर
औचिक निरीक्षण किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। नगर पालिका भुसावर के अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा गुरुवार को कस्बे के कुंडा रोड एवं बस स्टैंड स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में कई कमियां पाई गईं। इस पर ईओ ने सख्त नाराजगी जताते हुए रसोई संचालक को कड़ी फटकार लगाई और कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
अधिकारियों की इस अचानक कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी के साथ नगर पालिका के कर्मचारी उमाशंकर गुर्जर, मानव सिंघल, विष्णुदत्त शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।



