झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
80th Independence Day celebrated with great enthusiasm in Jhikarhati West Panchayat.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूमधाम से झंडोत्तोलन समारोह आयोजित किया गया। पंचायत के मुखिया मो. अबु ताहिर शेख ने पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा पंचायत परिसर गूंज उठा। समारोह में पंचायत वासियों ने उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला और सभी के चेहरे पर खुशी की झलक नजर आई। ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया



