मथुरा

बरसाना में मिक्सर मशीन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बरसाना थाना अंतर्गत छाता रोड पर बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को मिक्सर मशीन वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर दोनों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाये हैं। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कस्बा गोवर्धन निवासी शंकर (30) बाइक से अपने पिता मदन के साथ गोवर्धन से छाता की ओर जा रहे थे। बरसाना क्षेत्र में राणा की प्याऊ के पास छाता रोड पर मिक्सर मशीन चालक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गये। उनके सिर आदि में गंभीर चोट लगने के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने बाइक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पिता-पुत्र की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा इंचार्ज गौरव तौमर ने बताया कि छाता रोड पर गोवर्धन निवासी पिता पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस मिक्सर मशीन वाहन चालक की तलाश कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button