
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र कस्बा औरंगाबाद में तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत युवक की माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे में 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में कराया गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्थानीय निवासी सुशील निषाद ने बताया कि बच्चे बुक स्टोर की दुकान से सामान ले रहे थे, तभी मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में छह साल की मासूम बच्ची आयरा और 20 साल के प्रशांत की माैत हो गई। महिला गंभीर घायल हो गई। दो लोगों को मामूली चोट लगीं हैं।



