बरेली

रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

"आजादी का जश्न, सेवा का संकल्प"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने 15 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण किया। पीडीजी डॉ. आई.एस. तोमर व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के सानिध्य में क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, सचिव शिशिर पांडे, कोषाध्यक्ष वीरेश मित्तल सहित सदस्यों ने राष्ट्रगान व वंदे मातरम् का गायन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में ध्रुव तिलक, चंद्र प्रकाश, संजय अग्रवाल, अनुपम कपूर, डी.सी. खंडेलवाल, अनिल मनोहर, संदीप मेहरा, संजीव खंडेलवाल, अनिल अग्रवाल, संजय गर्ग, गौतम सक्सेना, चरण कमल सिंह, डॉ. एस.के. भारद्वाज, अंकुर बंसल, हरीश मलिक, डॉ. विनोद पागरानी, मनोज सेठी, विवेक अग्रवाल, अवध अग्रवाल, संजय आनंद का सहयोग रहा।
रोटरी पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष रोहित जिंदल, सोसाइटी प्रेसिडेंट अनुपम कपूर, चेयरमैन शरद सक्सेना, ट्रेनर पी.पी. घनश्याम खंडेलवाल, सचिव शिशिर पांडे, डायरेक्टर राकेश धीरवानी, वीरेश मित्तल, हरीश मलिक, संजय गर्ग, राजीव खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलन व ध्वजारोहण किया। बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों के बाद मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button