बरेली

कुर्मी क्षत्रिय सभा ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, एकता का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा अध्यक्ष एडवोकेट केपी सेन गंगवार ने तिरंगा फहराया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अध्यक्ष केपी सेन गंगवार ने कहा कि यह दिन हमें वीरों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। युवाओं से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया। इस दौरान महामंत्री एवं व्यवस्थापक आरसी लाल, महामंत्री मूलचंद गंगवार, एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, खमेन्द्र गंगवार, युद्धिष्ठर प्रसाद गंगवार, भद्रपाल गंगवार, तेजपाल गंगवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने देश की प्रगति और सामाजिक एकता का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button