बरेली

श्री अग्रवाल सभा का हरियाली तीज मेला हर्षोल्लास से संपन्न 

सिमरन बनीं मेला क्वीन, इशिता मिस मेला क्वीन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। हरियाली तीज पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी द्वारा शनिवार को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर कृष्णकथा स्थल पर भव्य तीज मेला आयोजित हुआ। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से शुभारंभ हुआ।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि मेले में मेला क्वीन, मिस मेला, फैंसी ड्रेस, डांस, लॉन्ग हेयर, मेहंदी, कला, म्यूजीकल चेयर प्रतियोगिताएं हुईं। संरक्षक एड. अजय अग्रवाल, महामंत्री एड. दिनेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एड. हर्ष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, माही, पंकज, सुषमा, घसीराम, महेश, प्रदीप आयकर, संजय गोयल, संयोजक सुधीर, राजकुमार, आलोक, अनुराग, पीयूष, रश्मि, मधुर, डॉ. नीरू अग्रवाल उपस्थित रहे।
परिणाम: मेला क्वीन-सिमरन, मिस मेला-इशिता। फैंसी-क्यान प्रथम, प्राशी द्वितीय। लॉन्ग हेयर-सारिका प्रथम, प्रियंका द्वितीय। मेहंदी-प्राची प्रथम, कृति द्वितीय, मानवी तृतीय। कला जूनियर-प्रभव प्रथम, योद्धा द्वितीय। सीनियर-मिशिका प्रथम, अतिका द्वितीय। म्यूजीकल चेयर सीनियर-कल्पना प्रथम, खुशी द्वितीय। जूनियर-काशवी प्रथम, शुभि द्वितीय। सोलो-रिचा प्रथम, सिमरन द्वितीय।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button