खैरथल
जिले के सभी नगरीय निकायों में वार्डवार आरक्षण की लॉटरी सम्पन्न
महिला आरक्षण सहित वर्गवार सीटों का हुआ निर्धारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिले की नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों में आगामी चुनावों के लिए वार्डवार आरक्षण की लॉटरी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल के सभागार में सम्पन्न हुई। लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के साथ-साथ संबंधित वर्गों में महिला आरक्षण निर्धारित किया गया।
नगर निकायवार आरक्षण का विवरण इस प्रकार है—
नगर पालिका मुंडावर: नगर पालिका मुंडावर के 25 वार्डों में निर्धारित आरक्षण के तहत अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 1 वार्ड, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 3 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 3 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 9 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एसटी के लिए वार्ड संख्या 9, एससी के लिए 20, 18 एवं 16, एससी महिला के लिए 10 एवं 3, ओबीसी के लिए 8, 4 एवं 24, ओबीसी महिला के लिए 15 एवं 2, सामान्य वर्ग के लिए 1, 5, 11, 14, 17, 19, 21, 23 एवं 25 तथा सामान्य महिला के लिए 7, 12, 22, 13 एवं 6 निर्धारित किए गए हैं।
नगर पालिका कोटकासिम: नगर पालिका कोटकासिम के 20 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 3 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 9 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 4, एससी महिला के लिए 3, ओबीसी के लिए 15, 11 एवं 12, ओबीसी महिला के लिए 2, सामान्य वर्ग के लिए 1, 5, 6, 7, 13, 16, 18, 19 एवं 20 तथा सामान्य महिला के लिए 9, 14, 10, 17 एवं 8 निर्धारित किए गए हैं।
नगर पालिका टपूकड़ा: नगर पालिका टपूकड़ा के 20 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 3 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 3 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 18, 15 एवं 17, एससी महिला के लिए 14 एवं 19, ओबीसी के लिए 2, 4 एवं 7, ओबीसी महिला के लिए 16, सामान्य वर्ग के लिए 1, 3, 20, 9, 12, 5 एवं 13 तथा सामान्य महिला के लिए 11, 6, 10 एवं 8 निर्धारित किए गए हैं।
नगर पालिका किशनगढ़बास: नगर पालिका किशनगढ़बास के 25 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 3 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 3 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 21, 11 एवं 19, एससी महिला के लिए 5, ओबीसी के लिए 2, 4 एवं 24, ओबीसी महिला के लिए 17 एवं 25, सामान्य वर्ग के लिए 18, 13, 7, 9, 22, 10, 15, 12, 23, 3 एवं 14 तथा सामान्य महिला के लिए 6, 20, 1, 8 एवं 16 निर्धारित किए गए हैं।
नगर परिषद तिजारा: नगर परिषद तिजारा के 35 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 4 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 5 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 15 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 21, 17, 22 एवं 25, एससी महिला के लिए 26 एवं 10, ओबीसी के लिए 19, 8, 12, 14 एवं 29, ओबीसी महिला के लिए 13 एवं 4, सामान्य वर्ग के लिए 20, 2, 9, 11, 28, 16, 6, 27, 15, 32, 35, 33, 30, 23 एवं 7 तथा सामान्य महिला के लिए 5, 18, 24, 31, 3, 34 एवं 1 निर्धारित किए गए हैं।
नगर परिषद खैरथल: नगर परिषद खैरथल के 45 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 10 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 5 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 15 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 5 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 1, 39, 10, 28, 45, 3, 22, 27, 24 एवं 19, एससी महिला के लिए 11, 40, 41, 23 एवं 9, ओबीसी के लिए 5, 30, 4, 15 एवं 16, ओबीसी महिला के लिए 14 एवं 21, सामान्य वर्ग के लिए 2, 13, 20, 38, 34, 35, 18, 6, 36, 12, 29, 37, 31, 44 एवं 32 तथा सामान्य महिला के लिए 26, 25, 17, 33, 42, 43, 8 एवं 7 निर्धारित किए गए हैं।
नगर परिषद भिवाड़ी: नगर परिषद भिवाड़ी के 60 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 5 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 8 वार्ड तथा सामान्य वर्ग के लिए 27 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 4 वार्ड तथा सामान्य महिला के लिए 14 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्डवार आरक्षण में एससी के लिए वार्ड संख्या 15, 53, 58, 36 एवं 42, एससी महिला के लिए 51 एवं 34, ओबीसी के लिए 8, 6, 40, 47, 39, 35, 41 एवं 44, ओबीसी महिला के लिए 24, 56, 52 एवं 14, सामान्य वर्ग के लिए 29, 46, 9, 60, 49, 54, 32, 17, 1, 23, 4, 31, 18, 12, 2, 27, 30, 37, 57, 43, 10, 13, 50, 48, 26, 25 एवं 3 तथा सामान्य महिला के लिए 21, 38, 19, 20, 45, 59, 16, 5, 11, 28, 33, 55, 22 एवं 7 निर्धारित किए गए हैं।
इस प्रकार जिले के सभी नगर निकायों में वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट एवं विधायक, विभिन्न पार्टियों के सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

