बाराबंकी

ईद मिलाद-उन-नबी से पूर्व शहाबपुर में उच्च स्तर पर सफाई जनता में खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 बाराबंकी। विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत शहाबपुर में आगामी ईद मिलाद उन नबी पर्व को लेकर साफ सफाई अभियान चलाया गया। प्रधान प्रतिनिधि हाजी अनीस अफजाल अंसारी के नेतृत्व में कस्बे की गलियों रास्तों एवं प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई कराई गई। सफाई व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दिखाई दी।
कस्बा शहाबपुर में आगामी 26 अगस्त को ईद मिलाद उन नबी का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर यहां तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इसी को देखते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हाजी अनीस अफजाल अंसारी द्वारा हर वर्ष पर्व से पूर्व साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सफाई व्यवस्था को बेहतर रखना प्राथमिकता है। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित रूप से सफाई करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के निर्देश दिए। ईद मिलाद उन नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button