भरत पुर

भगतराज भक्त मण्डल एवं समस्त भुसावर के तत्वाधान में निशुल्क डांक कांवड़ का हुआ शुभारम्भ

21 शिव भक्त डांक कांवड़ लेने कछला घाट सौरों जी हुए रवाना

 सावन माह के आखरी सोमवार 24 अगस्त को भगत राज हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में शिवलिंग का करेंगें जलाभिषेक 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज 22 अगस्त शनिवार को सावन माह की पावन बेला में धर्म आस्था और शिव भक्ति के अनुपम संगम के साथ शिव डांक कांवड़ सेवा समिति भगतराज वाले हनुमान जी भक्त मण्डल एवं समस्त कस्बे के तत्वाधान में आयोजित हुई शिव डांक कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ शहर परिक्रमा करते हुए ठाकुर गणेश जी मन्दिर राजा मण्डी के पास की विशेष पूजा अर्चना करते हुए वाहन में सवार होकर 21 शिव भक्तों का जात्था ( दल) कछला घाट सौरों जी के लिए रवाना हुआ। जो सावन माह के आखिरी सोमवार 24 अगस्त को भोले की मर्जी के अनुसार जलाभिषेक करेंगे। वहीं भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में भक्त मण्डल के सदस्य कपिल शर्मा, रोहित सैनी (ऑर्गेनाइजर रोहित पुष्प कला केन्द्र) सुनील सैनी, घनश्याम शर्मा और भूरी सैनी आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव कांवड सेवा समिति मण्डल भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर एवं समस्त कस्बावासियो के तत्वाधान में निशुल्क शिव डांक कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ खिरकारी के पास सैरकी सड़क मार्ग स्थित भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर में 21 शिव भक्तों द्वारा मन्दिर के पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद परिवार सहित अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर बहन, बेटियों द्वारा मस्तक पर रोली का टीका लगाकर डीजे की मधुर धुन में बज रहे शिव के भजनों पर नृत्य करते हुए बोल बम-बम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ नगर परिक्रमा की गई। वहीं कछला घाट सोरोजी रवानगी से पूर्व शहर परिक्रमा में भुसावर सहित दुर दराज के क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने शिव भक्तों का पुष्प वर्षा करते हुए जलपान कराकर स्वागत किया। वहीं छोकरवाड़ा सड़क मार्ग स्थित राजा मण्डी के पास ठाकुर गणेश मन्दिर की पूजा अर्चना कर मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए वाहन में 21 शिव भक्त सवार होकर डांक कांवड़ लेने कछला घाट सोरौं जी रवाना हुए। जो सावन माह के आखिरी सोमवार 24 अगस्त को भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर में विधी विधान पूर्वक हनुमान जी और भोले की ईच्छानुसार जलाभिषेक करेगें। इस दौरान भगत राज वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर में भक्त मण्डल की ओर से ढोलक, झांझ और मजीरा की थाप पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button