बोकारो

बनगजरा व बगियारी में इंटरचेंज की मांग को लेकर सर्व दलीय बैठक संपन्न।

परियोजना पदाधिकारी धनबाद से मिलने प्रतिनिधी मंडल का हुआ चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। रांची से बोकारो को जोड़ने वाली जैनामोड औरमांझी फोर लेन सड़क का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में है। यह सड़क कसमार प्रखंड के बड़े हिस्से से होकर गुजरती है परंतु पिरगुल से बहादुरपुर मुख्य सड़क लिंक फोरलेन से नहीं जुड़ा है। कसमार प्रखंड के आवागमन के साथ आर्थिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक रूप से रीढ कहा जाने वाला पिरगुल भाया खुदीबेड़ा,खैराचतर, बगियारी सहित अस्पताल, बैंक, थाना, मुख्य बाजार सहित होकर एकमात्र मुख्य सड़क पोंडा के समीप बनगजरा के समीप फोरलेन सड़क के पास मिलान होता है। इसी स्थान पर इंटरचेंज लिंक रोड की अति आवश्यकता है। ऐसा नहीं होने पर कसमार प्रखंड के विकास का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। कसमार प्रखंड वासियों को जैनामोड बोकारो रांची जाने के लिए पुराने रास्ते से जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। बनगजरा में इंटरचेंज की मांग को लेकर आज रविवार को पोंडा पंचायत के मुखिया हारू रजवार की अध्यक्षता में सर्व दलीय बैठक की गई। बैठक में दिवाकर महतो ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत रांची से बोकारो तक बने फोरलेन सड़क में कसमार के बनगजरा में इंटरचेंज का होना बहुत ही जरूरी है लोगों के आवागमन के लिए पड़ाव का होना जरूरी है। बैठक को अमरेश महतो, परमेश्वर नायक, यदुनंदन जायसवाल, दिलीप हेंब्रम,प्रमुख नियोती कुमारी, सूरज प्रकाशजायसवाल,सिकंदर कपरदार, सोहेल अंसारी, रमेश महाराज, इरफान अंसारी, विजय जायसवाल ने संबोधित किए। बैठक का संचालन शकुर अंसारी ने किए। मौके पर गोलक नाथ ठाकुर,सागर महतो, लव कुश रजवार, संजय सहार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button