साहेबगंज

साहिबगंज में गंगा खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर

जलस्तर 27.53 मीटर पहुंचा-दियारा इलाके में बढ़ी चिंता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है वही मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को अपराह्न 6 बजे गंगा का जलस्तर 27.53 मीटर दर्ज किया गया।गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 27.25 मीटर से 28 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों एवं दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।जिला प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने दियारा इलाकों एवं गंगा नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी एवं घाटों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button