गोड्डा

खनिज विकास एवं विनियमन विधेयक के विरोध में झामुमो ने चलाया जनजागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी पथरगामा की ओर से मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र की पथरगामा एवं महेशलिट्टी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाकर खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन विधेयक 2026 के विरोध में लोगों को जागरूक किया गया। झामुमो नेताओं ने ग्रामीणों को विधेयक के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए इसे जनहित के विरुद्ध बताते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से आगामी 7 सितंबर को पथरगामा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन में सहभागिता को लेकर अपनी सहमति जताई और विधेयक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। झामुमो नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इस विधेयक के खिलाफ पार्टी लगातार लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जनता को एकजुट कर लोकतांत्रिक तरीके से विधेयक का विरोध किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धनंजय शील, पंचायत अध्यक्ष राम नारायण पंडित, पंचायत सचिव रीना गुप्ता, ब्रह्मदेव महतो सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button