
हैदराबाद। तेलंगाना की पूर्व मंत्री कोंडा सुरेखा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की कैबिनेट से हटाए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि न तो उन्होंने कोई भ्रष्टाचार किया था न ही यह कार्रवाई करने से पहले उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया गया। सुरेखा ने कहा कि उन्होंने उन्हें जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया था और सवाल किया कि उन्हें हटाने की सिफारिश करने का फैसला लेने से पहले उनसे सलाह क्यों नहीं ली गई। उन्होंने इस कार्रवाई की घोषणा करने वाले बिना हस्ताक्षण वाले संदेश की प्रणाणिकता पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह कदम बदले की भावना से प्रेरित लगता है। अपनी बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल का बचाव करते हुए, जिनकी रेवंत रेड्डी और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणियों से अनुशासनात्मक विवाद शुरू हुआ था, सुरेखा ने कहा कि उनकी बेटी बालिग है और उसकी निजी राय को उन पर नहीं थोपा जा सकता।



