झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने फुलभंगा में नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर स्थित फुलभंगा में एक नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी,झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान और प्रो. नजरुल इस्लाम,संचालक सिबुल मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर झामुमो प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि मुख्य मार्ग पर इस पेट्रोल पंप के खुलने से राहगीरों और क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, यह इस इलाके के व्यावसायिक और बुनियादी विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।इस नए पेट्रोल पंप के खुलने से स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों को ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।प्रो नजरुल इस्लाम ने भी पंप संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण सेवाओं से स्थानीय लोगों का भरोसा बढ़ेगा,उद्घाटन समारोह के दौरान बल्लू सोरेन,समदा सोरेन,संजय सोरेन,फिरोज अंसारी,कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति,झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



