साहेबगंज

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक बिल के विरोध में राजद का धरना,केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज खान एवं खनिज संशोधन विधेयक बिल2026के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल साहिबगंज जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को रेलवे स्टेशन चौक के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया,इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने किया।इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विधेयक को वापस लेने की मांग की।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार खनिज संपदा से जुड़े कानूनों में संशोधन कर देश के प्राकृतिक संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि झारखंड सहित देश के आदिवासी एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए,आगे राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जनहित और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।वहीं,युवा राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने विधेयक बिल को“काला कानून”बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा,उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को पूंजीपतियों के हाथों सौंपने के बाद अब देश के खनिज संसाधनों पर भी निजी हितों को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि राजद इस विधेयक का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगा,सद्दाम हुसैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार विधेयक को वापस नहीं लेती है,तो राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगा।उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है,कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा।वही इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव,सचिव मुन्ना यादव,युवा जिला अध्यक्ष मो सद्दाम हुसैन, नगर अध्यक्ष दिनेश पासवान,मो.आवुल हुसैन, रामावतार सिंह,मामलेत शेख,जलपा हेमब्रम,राजकुमार पासवान,बिनोद ठाकुर,भीम नारायण यादव,अशोक मंडल, प्रकाश कुमार,तनवीर आलम,दिलीप प्रामाणिक,बालदेव मंडल,अशरफ अली,प्रमोद कुमार यादव,अशोक यादव,रिंकू शेख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button