साहेबगंज

जन संवाद में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण, सड़क/ नाली/ पेयजल और बिजली समेत उठे कई मुद्दे

Villagers gathered in large numbers for the public dialogue; several issues were raised, including roads, drains, drinking water, and electricity.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

बरहरवा, साहेबगंज। जिले के बरहरवा प्रखंड अन्तर्गत हस्तीपाड़ा पंचायत में गुरुवार को पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार आलमगीर आलम ने धर्मपुर पुल के समीप ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क एवं जन संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री का बुके, माला और साल ओढ़ाकर स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान आलमगीर आलम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, जर्जर बिजली तार, आवागमन समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। पूर्व मंत्री ने समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विषयों की जानकारी ली और इनके समाधान के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के समक्ष मामला रखने का आश्वासन दिया। जन संवाद के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पूर्व मंत्री ने SIR नोटिस के महत्व, मतदाता सूची में नाम के सत्यापन तथा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को SIR से संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ है, वे नोटिस में दिए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय एवं स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता और जन्म संबंधी विवरण सहित उपलब्ध प्रमाणों को सही एवं स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की भी जानकारी दी गई। इस दौरान ऐसे ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं, जिनके नाम या विवरण में त्रुटि, विसंगति अथवा दस्तावेज से संबंधित परेशानी थी। उन्हें संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि SIR को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें और आवश्यक जानकारी के लिए अपने संबंधित BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं कांग्रेस के BLA-2 से संपर्क करें। आलमगीर आलम ने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता को जानकारी के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करना भी जरूरी है। उन्होंने जनसंवाद को क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने का माध्यम बताया।  ग्रामीणों के आग्रह पर पूर्व मंत्री ने अगलोई पंचायत की जर्जर सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली और इसके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और सुझावों को पूर्व मंत्री के समक्ष रखा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम स्थल पर काफी भीड़ रही। मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मोफक्कर हुसैन, मो. नसीरुद्दीन, अब्दुल कादिर, मो. सफातुल्लाह, मोरसलिम खान, मो. अख्तरूल, नवीद अंजुम, दिलदार, हेमातूर रहमान, मेहफ़ूज़, सुकुर, मंसूर रहमान, परवेज, शेखावत, शकील अहमद, शकील, नेहाल अख्तर, शारिक रब्बानी, आलमगीर मंसूरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button