पाकुड़

पाकुड़ में कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती, भाईचारे और एकता का दिया संदेश

Congress celebrated Mahatma Gandhi's birth anniversary in Pakur, conveying a message of brotherhood and unity.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। कांग्रेस की पाकुड़ इकाई की ओर से महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी चौक परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी अमर रहें के नारे भी लगाये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी की विचारधारा देश को एकजुट रखने और समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सौहार्द कायम करने की प्रेरणा देती है। पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, समानता और भाईचारे के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों और मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के निर्माण में सकारात्मक योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला उपाध्यक्ष प्रोमद डोकानिया, ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा उर्फ मिस्टर शेख, वरिष्ठ पदाधिकारी असद हुसैन, सेमीनुल इस्लाम, रामविलास महतो, सेलिम मंसूरी, कृष्णा यादव, नजरुल अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, सुमन चौहान, मिथुन मरांडी, मिरजहान शेख, मतिउर रहमान, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button