गाजियाबाद

बिजलीघर में घुसकर फीडर बंद करने का आरोप

सरकारी काम में बाधा और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क एक्सटेंशन स्थित विद्युत उपकेंद्र में  पहुंचकर कुछ लोगों द्वारा बिजली के चालू फीडर बंद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में  विधुत विभाग के अवर अभियंता विष्णु प्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। विधुत विभाग के  अवर अभियंता  विष्णु प्रकाश की तरफ से  ट्रोनिका सिटी थाने में दी शिकायत के अनुसार 23 अगस्त 2026 को रामपार्क एक्सटेंशन स्थित बिजलीघर पर विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही थी। इसी दौरान भगवती तोमर, प्रदीप माथुर, अंकित यादव, सोनू सहित कई अज्ञात लोग बिजलीघर पहुंचे और चालू फीडरों को बंद कर दिया। आरोप है कि इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और गर्मी के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद ड्यूटी एसएसओ के साथ भी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए रास्ते में कहीं भी मिलने पर हत्या करने की धमकी दी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में भगवती तोमर, प्रदीप माथुर, अंकित यादव और सोनू के अलावा दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नामजद लोगों में भाजपा से जुड़े लोगों भी शामिल बताए जाते हैं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button