शामली

कलीम के नाम का दुरुपयोग कर नशे का कारोबार किए जाने का आरोप

पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर दी शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहां सलेमपुर रोड स्थित जन्नत कॉलोनी निवासी कलीम पुत्र इस्तखार ने जनसुनवाई पोर्टल पर एक शिकायती पत्र सौंपा है।
पीड़ित कलीम का कहना है कि वह पहले मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त जरूर रहा था, लेकिन लगभग छह माह पूर्व उसने इस कार्य को पूरी तरह से छोड़ दिया है और अब वह सामान्य जीवन जी रहा है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मोहल्ले के कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा कलीम के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। इसके कारण पुलिस द्वारा बार-बार कलीम से पूछताछ की जाती है, जिससे उसे और उसके परिवार को अनावश्यक रूप से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उसके नाम का दुरुपयोग करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और उसे बिना किसी ठोस आधार के परेशान न किया जाए। इस प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि आयुक्त सहारनपुर मंडल, जिलाधिकारी शामली और पुलिस अधीक्षक शामली को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button