शामली

दुकान में तोड़फोड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

यशवीर महाराज ने वीडियो जारी कर पुलिस से की कार्रवाई तेज करने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला : कस्बे की बड़ी नहर पटरी पर दूध-दही की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू धर्मगुरु यशवीर महाराज ने शनिवार को वीडियो जारी कर पुलिस-प्रशासन से शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।बताया गया कि कुछ दिन पूर्व पत्रकार विनय बालियान और उनके सहयोगी मोहित शर्मा की दुकान में दो दर्जन से अधिक लोगों ने कथित रूप से घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया था। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया था। पीड़ित विनय बालियान की तहरीर पर पुलिस ने गुलजार, जाहिद, नूरुद्दीन सहित 25-30 आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
शनिवार को जारी वीडियो में यशवीर महाराज ने पुलिस अधीक्षक शामली से मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह उनके घरों के बाहर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी जाहिद, शकील, नदीम और फरमान को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने अथवा कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button