
भुसावर में सात दिवसीय संगीतमय शिवमहापुराण कथा का भाव पूर्ण हो रहा है वर्णन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर के हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित यूको बैंक के पास सेठ गुजरमल चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में शिवसेवा मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में 30 सितम्बर से 06 अक्टूबर तक आयोजित हो रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा में जयपुर से पधारे हुए कथा वाचक जितेन्द्र जी महाराज ने भगवान शिव के विभिन्न रुपों की कथा का उपस्थित सैकड़ों श्रद्वालुओ को रसपान दोपहर एक बजकर पन्द्रह मिनिट से सांय 05 बजकर 15 मिनिट तक करवाया। जहां उपस्थित श्रद्वालुओ ने भी भगवान के मधुर भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं संगीतमय शिवमहापुराण कथा में सोमवार को कथा वाचक जितेन्द्र जी महाराज ने श्रद्वालुओ को कथा का प्रसंंग सुनाते हुए कहा कि शिव पुराण की कथाएं केवल भगवान शिव के जीवन और उनकी लीलाओं का वर्णन करती है, बल्कि हमें नैतिक और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। इन कथाओं के माध्यम से भगवान शिव की शक्ति, कृपा और उनके भक्तों के प्रति स्नेह को समझा जा सकता है। शिव पुराण, शिव के आदर्श और उनके जीवन से जुडी शिक्षाओं का अद्भुत संग्रह है। वहीं गुजरमल धर्मशाला में चल रही संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा का विश्राम आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

