सिंगरौली

एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने सासन चौकी का किया औचक निरीक्षण

अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश

पुलिसकर्मियों से किया संवाद, आवासीय सुविधाओं और व्यक्तिगत समस्याओं की ली जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने शुक्रवार को पुलिस चौकी सासन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, दैनिक कार्यप्रणाली और संधारित रजिस्टरों एवं अभिलेखों की समीक्षा की। जिन दस्तावेजों में प्रविष्टियां अधूरी पाई गईं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने अभिलेखों के नियमित अद्यतनीकरण, कार्यों के समयबद्ध निष्पादन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस चौकी में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से आत्मीय संवाद कर उनकी आवासीय सुविधाओं, रहन-सहन, कार्य संबंधी व्यवस्थाओं और व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी भी ली।
सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिसकर्मियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि उनका उचित समाधान किया जा सके। उन्होंने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए अनुशासन, आपसी समन्वय और सेवाभाव के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की समझाइश दी। साथ ही आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार, बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी और सासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button