जिला नियोजनालय पाकुड़ में भर्ती-सह-निबंधन शिविर, 17 अभ्यर्थियों का चयन
Recruitment-cum-registration camp at District Employment Exchange, Pakur; 17 candidates selected.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर केंद्र, पाकुड़ में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के तत्वावधान में एक दिवसीय भर्ती-सह-निबंधन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों ने भाग लिया। शिविर में शिक्षक, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा पर्यवेक्षक एवं गृह व्यवस्था कर्मी सहित विभिन्न पदों की 184 रिक्तियों के विरुद्ध नियोजन प्रक्रिया हुई। इसमें 17 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 21 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया। वहीं, 37 अभ्यर्थियों का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों को करियर परामर्श, पुस्तकालय, सूचना प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला तथा रोजगार मेलों एवं भर्ती शिविरों से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी गई। मौके पर उच्च वर्गीय लिपिक कामिनी कुमारी, युवा पेशेवर शैलेश कुमार सिंह, नियोजक प्रतिनिधि मुकुल मनी पोद्दार, अजय कुमार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



