
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – स्थानीय अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में आज प्रभात फेरी व वैदिक यज्ञ के आयोजन के साथ ही करीब ढाई दर्जन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समाज के कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल व उपाध्यक्ष अंशु मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में रवि मित्तल व रोहित सिंघल के नेतृत्व में प्रातः सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन से प्रभात फेरी निकाली गई। अध्यक्ष विजय गुप्ता ने प्रभात फेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर महाराजा अग्रसेन के जयकारों एवं वैदिक भजनों के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी में मौजूद
अग्रजनों में लकी ड्रॉ विनर रहे अथर्व, देवांश, राजकुमार, रौनक, अंशु सिंघल, अजय, जीतू, पंकज, जतिन व वैभव को समाज व मनोहरलाल घट्टर की ओर से उपहार वितरित किए गए। इसके पश्चात अग्रवाल समाज भवन पर पूर्व मंत्री सूरजमल गुप्ता व मोहन मित्तल ने अग्र ध्वज फहराया तथा अध्यक्ष गुप्ता ने गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवन व माल्यार्पण किया और आर्य समाजी राजेंद्र मित्तल व चंद्रप्रकाश आर्य ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ सम्पन्न कराकर विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम में महिला मंत्री प्रीति गर्ग व उपाध्यक्ष नीतू गोयल के नेतृत्व में महालक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन की महाआरती का आयोजन किया गया।
उपमंत्री सत्येन्द्र गुप्ता व रघुपत गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की ओर से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले एवं IIT, NIT, NEET, IIM व राजकीय सेवा में चयनित करीब ढाई दर्जन अग्र प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इन प्रतिभाओं को स्थानीय सेठो की हवेली के निरंजन सेवा ट्रस्ट, नई दिल्ली की ओर से उपहार भी दिया गया। साथ ही पूर्व में आयोजित की गई अग्रसेन सेल्फी प्रतियोगिता के 11 लकी विनर को मालती अचार उद्योग की ओर से उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन मनीष मित्तल व नवीन मित्तल द्वारा किया गया और अनिल सिंघल व विनोद सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के महिला, पुरुष, बच्चे व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


