कैराना

विवाहिता की हत्या के प्रयास में आरोपी पति गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। दहेज को लेकर उत्पीड़न और विवाहिता की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
गांव सहपत निवासी सचिन चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन प्रीति की शादी फरवरी 2023 को सहारनपुर में अभिषेक के साथ हुई थी। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में 15 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रीति के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था। 26 अगस्त की रात अभिषेक किसी अन्य महिला से फोन पर बात कर रहा था। प्रीति के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके अगले दिन ससुरालियों ने प्रीति का गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। सेामवार को पुलिस ने मामले में आरोपी अभिषेक निवासी पैरामाउंट कॉलोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button