बरेली
बरेली में पुलिस का बड़ा एक्शन: एक दिन में 25 वारंटी दबोचे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 25 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
1. थाना सीबीगंज – 07 वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में 10 और 11 अक्टूबर को कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार वारंटी – लुटका उर्फ त्रिपाल, जयदेव उर्फ नन्नुका निवासी खड़ौआ, ओमप्रकाश निवासी नदौसी, अकबर उर्फ खचेड़ा निवासी घुंसा, शरीक निवासी गलविंदापुर, शम्मी उर्फ शलभ्या निवासी खरीपुर और मल्हित सागर निवासी रेलवे कॉलोनी।
2. थाना शाही – 07 वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी मीरगंज के पर्यवेक्षण में जितेंद्र, मुक्खा प्रसाद उर्फ सुखवीर, मोहम्मद नाजिम, ओमपाल, गेंदनलाल उर्फ शिवकुमार, रतनलाल और ठाकुरदास को गिरफ्तार किया गया।
3. थाना आंवला – 08 वारंटी गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह की टीम ने महेंद्रपाल, नन्हे लुहार, गुड्डू, तेजपाल, हेम सिंह, रामपाल सिंह, कल्लू और बिहारी को गिरफ्तार किया।
4. थाना मीरगंज – 02 वारंटी गिरफ्तार
खेदाराम पुत्र धर्मपाल किसान निवासी मंडनपुर और विशाल पुत्र नत्थूलाल निवासी गुलड़िया को पकड़ा गया।
5. थाना फतेहगंज / रिठौरा (भुता) – 01 वारंटी गिरफ्तार
नवीन पुत्र ओमकार निवासी महमूदापुर को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ न्यायालय ACJM-4 बरेली द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।




