कैराना
किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
26 मई कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को ले जाने, दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने मामले में गांव पंजीठ स्थित अशरफ कॉलोनी निवासी अनस को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी का चालान कर दिया है।

