मथुरा

सांसद हेमा मालिनी ने मंच से सुनाया भजन ‘चल रे मन वृंदावन….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी का ब्रज में एक और रूप देखने को मिला। अभिनेत्री के बाद अब भजन गायक के रूप में वे ब्रजवासियों के सामने सामने आईं हैं। उन्होंने गीता शोध संस्थान के नवनिर्मित स्वामी श्रीहरिदास प्रेक्षागृह में भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। उनके भजन चल रे मन वृंदावन…को सुन लोग भावविभोर हो गए। शनिवार शाम को सांसद गीता शोध संस्थान के परिसर में पांच साल में बनकर तैयार हुए प्रेक्षागृह पहुंची। प्रेक्षागृह मे विशेषज्ञ दिल्ली के देवेंद्र वाधवा, सौरव शर्मा के साथ सांसद ने मंच, साउंड, लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान हेमा मालिनी ने भजन प्रस्तुत किया। वृंदावन है पावन धरती, कृष्ण कृष्ण ये कहती…, इसके बाद उन्होंने चल रे मन वृंदावन…भजन सुनाया। इसके बाद गीता शोध संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों ने भ्रमरगीत का नाट्य मंचन किया। भजन गायिका नमृता सिंह ने भी प्रस्तुति दी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के निर्देशन में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता के प्रेक्षागृह का निर्माण जल निगम की सीएनडीएस शाखा द्वारा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस है इसका लोकार्पण जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एमवीडीएम के सचिव आशीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गीता शोघ संस्थान के निदेशक दिनेश खन्ना, संयोजक और समन्वयक चंद्रप्रताप सिंह, गीता, अनूप शर्मा, जनार्दन शर्मा, मधु ठाकुर, डॉक्टर उमेश चंद्र शर्मा, राघवेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button