खैरथल
पुरानी आबादी में मिला नवजात शिशु, कुत्तो से छुड़ाया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जन्म लेते ही एक नवजात शिशु को कोई अज्ञात वार्ड ग्यारह में कचरे के ढेर में फेंक गया!शायद बच्चे के मुंह से यही शब्द निकले हो माँ तुम इतनी निर्दयी नहीं हो सकती हो जिसने आठ नो माह तक पेट में पाला और जन्म लेते ही कूड़े के ढेर में छोड़ आई
घटना शहर के पुरानी आबादी स्थित अम्बेडकर चौक के समीप वार्ड ग्यारह में गुरुवार सुबह देखने को मिली जब गली के कुत्तो का एक झुण्ड नवजात को मुंह में दबाये मोहल्ले से गुजरा!रास्ते में वार्ड वासी पार्षद राहुल रसगोन,रतन लाल, बड्डन,मनोज बुराहड़िया ने देखा तो कुत्तो से नवजात शिशु को छुड़ाया और पुलिस को सुचना दी!प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की बच्चे का एक साइड का हाथ कुत्ते खा गए थे!
मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे को उठाकर सेटेलाइट अस्पताल में लाया गया!जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित करते हुए शव को मोर्चेरी में रखवा दिया.


