बाराबंकी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिजन वंदेमातरम पौधशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बाराबंकी के गायत्री परिजन वंदेमातरम पौधशाला ग्राम-महंगूपुर उपेंद्र कुमार के प्रतिष्ठान में रविवार को होली मिलन समारोह एवं युवा बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
होली मिलन समारोह में भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा फूलों से होली खेला गया। होली मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें होली के प्रचलित गीतों लोगों ने खूब आनंद लिया। होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए ज्वाला प्रसाद ज्ञानी ने कहा कि होली खुशियों का महापर्व है। सामाजिक सौहार्द को बनाए रखें। सभी मिल-जुलकर प्रेम भाव से होली मनाए। आचार्य अवधेश कुमार ने होली को तन मन में उल्लास जगाने का पर्व बताया और कहा कि होली में वैमनस्य की भावना को दूर कर प्रेम स्नेह से होली पर्व मनाएं। नशे से दूर रहें। इस मौक़े पर सुरेशचंद्र वानप्रस्थी, अवधेश शर्मा, शिवकुमार, रामशंकरमि श्रा, जसवंत सिंह, गीता देवी सहित सैकड़ों गायत्री परिजन उपस्थित रहे। गायत्री परिजनों ने संकल्प लिया कि अगले होली तक 1000 युवाओं को नशा से मुक्त एवं 51000 पेड़ रोपित किये जाने का संकल्प लिया।



