अमरोहा
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में दो अवैध निजी अस्पताल सील
स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई कागजात मांगे गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा अपरौला में अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया गया है।यह कार्रवाई अमरोहा जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान के तहत शनिवार शाम को की गई।नौगांवा सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी डॉ.आरिफ को जांच के दौरान ग्राम खेड़ा अपरौला में जनता क्लीनिक और युनिक चाइल्ड केयर हॉस्पिटल बिना लाइसेंस के चलते हुए मिले।इन दोनों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।अस्पताल संचालकों को तीन दिनों के भीतर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अमरोहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों का जाल फैला हुआ है जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।



