बाराबंकी
शिवशरण भगौती प्रसाद सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय वायो श्री योजना एव एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांग एव वृद्धजनों के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली बुधवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को आसरा सेन्टर के तत्वाधान मे शिवशरण भगौती प्रसाद सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय वायो श्री योजना एव एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांग एव वृद्धजनों के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम दिन एक सैकड़ा से अधिक लोगो का पंजीकरण किया गया।
कैम्प व्यवस्थापक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ागांव के एक सैकड़ा से अधिक दिव्यांग एव वृद्धजन का रजिस्ट्रेशन किया गया एक माह के भीतर सभी पंजीकृत लोगो की जाँच की जायेगी जांच के बाद जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंगों का निशुल्क वितरण किया जायेगा। जिसमे लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, छड़ी, कान की मशीन, बैसाखी, घुटने की बेल्ट जैसी सहायक सामग्री दी जायेगी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने संस्थान के अधिकारियो एव कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दिव्यांग एव वृद्धजनों की सेवा करना बहुत ही सराहनीय कार्य है छूटे हुए दिव्यांग एव वृद्धजन 25 मार्च तक पंचायत भवन बड़ागांव मे सम्पर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते है 25 मार्च को पंचायत भवन बड़ागांव मे पुनः कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
इस मौक़े पर संस्थान की ओर से आये लालू प्रसाद, नीरज कुमार अपने विशेष सहयोगियों के साथ पंजीकरण किया



