पाकुड़
त्योहारों को लेकर सख्ती, पाकुड़िया में सघन वाहन जांच अभियान जारी
Strictness regarding festivals, intensive vehicle checking campaign continues in Pakuria

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया (पाकुड़)। पुलिस अधीक्षक निधि त्रिवेदी के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिदो-कान्हू मोड़ पर एसआई राजेश कुमार यादव द्वारा विशेष जांच की गई। आगामी ईद और रामनवमी को देखते हुए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई। नियम उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी



