पाकिस्तानी गैंगस्टर से कनेक्शन में दो युवकों को हापुड पुलिस और ATS ने किया गिरफ्तार….

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड के दो युवकों का निकला पाकिस्तानी गैंगस्टर से कनेक्शन । पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने के कारण हापुड़ के धौलाना से दो युवकों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजीम राणा और आजाद राजपूत हैं।
हापुड पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि थाना धौलाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने के कारण हापुड़ के धौलाना से दो शख्स को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजीम राणा और आजाद राजपूत हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए हैं और दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन , उसके पास स्थित सनातन मंदिर और कॉलोनी सहित कई जगह की वीडियो और फोटो निकाल कर उन्होंने पाकिस्तान में शहजादा भट्टी के पास भेजी । आरोपियों ने बताया कि शहजाद भट्टी ने भी उन्हें नोएडा के बिसरख स्थित रावण के मंदिर की वीडियो और फोटो और लोकेशन उन्हें भेजी थी । आरोपियों का कहना है कि इन वीडियो और फोटो और जानकारी भेजने के बाद शहज़ाद भट्टी कुछ बड़ा आतंकी घटना को अंजाम देना चाहता है ।अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।आरोपियों ने बताया कि दिसंबर 2025 से वह लोग इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल एप के जरिए शहजाद भट्टी से जुड़े और वीडियो कॉल पर भी बात होती है ।
हापुड के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि, आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सनातन धर्म मंदिर और आसपास के इलाकों के फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर की लोकेशन भी पाकिस्तान के गैंगस्टरों से साझा की गई थी। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान के कुछ लोगों के संपर्क में थे। दिसंबर 2025 से यह नेटवर्क सक्रिय था। कई बार वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत भी हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।




