मैथिल कोकिल की आत्मा गोड्डा में बसती है : दिलीप
विद्यापति भवन परिसर स्थित नवनिर्मित विद्यापति स्मारक का अनावरण व लोकर्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : विद्यापति भवन परिसर स्थित नवनिर्मित विद्यापति स्मारक का अनावरण एवं लोकार्पण रविवार भव्य समारोह के बीच सेवा निवृत्त उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने किया। इसके पूर्व विद्यापति भवन में विद्यापति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष हरीशंकर मिश्र ने किया जबकि संचालन विभिन्न खेल संघ के सचिव सुरजीत झा ने किया।कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन दिलीप झा सहित समाज के गणमान्यों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सेवा निवृत्त उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने कहा कि गोड्डा ने महाकवि मैथिल कोकिल विद्यापति का जो सम्मान किया है वह सराहनीय है। यह कहने में कदापि संकोच नहीं हो रहा है कि मैथिल कोकिल की आत्मा गोड्डा में ही बास करती है। सही अर्थ में गोड्डा विद्वत समाज का गढ़ माना जा सकता है। इन्हें समाज के नवनिर्माण के लिए संताल परगना की भूमि पर लाया गया है। इनसे मैं अभिभूत हूं और कोटि
-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि समाज के नवनिर्माण में सभी को सामूहिक रूप से योगदान करने की जरुरत है तभी हमारी भविष्य की पीढ़ी सुरक्षित व विकास पथ पर अग्रसर होगा। इस दिशा में अनेक योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इन्होंने विद्यापति की रचना जय-जय भैरव असुर भयावनी … को गाकर उपस्थित जन समूह को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की इस कड़ी में गुरुकुल डांस एकेडमी की छात्र- छात्राओं ने स्वागत गान सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस दौरान समाज में आदर्श स्थापित करने वाले विभूतियों, नगर उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षदों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव सर्वजीत झा, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार झा, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, पवन कुमार झा, विनय ठाकुर, परमानंद चौधरी, राजेश कुमार झा, प्रदीप झा, शैलेन्द्र झा, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, सुनील कुमार झा, शंकर झा, मुन्ना तिवारी, पूजा तिवारी, देवेन्द्र झा,
मृत्युंजय झा, गीता मिश्रा, योगेश चंद्र झा, सुशील कुमार झा, दीपक झा, कृष्णदेव मिश्र, विदुकर झा, गुणांनद झा, ध्यान चंद्र झा, सॉैरभ परासर, नैना झा, निखिल कुमार झा, नंदन ठाकुर, नर्मदेश्वर झा, अम्बोद ठाकुर, प्रभु झा आदि की भूमिका सराहनीय रही।
विद्यापति धाम दर्शन को लेकर जत्था होगी रवाना :: वरिष्ठ नागरिक संघ के जिला अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि हाल में एक टीम महाकवि मैथिल कोकिल विद्यपति के आवास विद्यापति धाम गई थी।
ऐसे में जिला से एक जत्था विद्यापति के निवास स्थल पर जाएगी और वहां की स्थिति व वातावरण का अनुभव करेंगी।इसके लिए शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा और एक बस खुलेगी जो विद्यापति के उस स्थल का दर्शन
करेंगे जहां स्वयं बाबा महादेव नौकर के रूप में विद्यापति के घर पर रहते थे ।




