पाकुड़

पाकुड़ मंडल कारा में औचक निरीक्षण, जेल सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Surprise inspection of Pakur Divisional Jail, review of jail security and arrangements

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपयुक्त सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रविवार देर रात मंडल कारा में विशेष औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उपायकत मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद के नेतृत्व में विभिन्न थानों की संयुक्त टीम द्वारा संपन्न किया गया। निरीक्षण के दौरान पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित सभी महत्वपूर्ण वार्डों का विस्तार से अवलोकन किया गया। तलाशी में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामान नहीं पाया गया, जिससे जेल की सुरक्षा और नियंत्रण स्थिति सुदृढ़ साबित हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह निरीक्षण आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र किया गया, ताकि विधि-व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की पुष्टि हो सके। कैदियों से संवाद में किसी ने कोई शिकायत नहीं की। जेल परिसर की साफ-सफाई, भोजन, अस्पताल और अन्य सुविधाएं मानकों के अनुसार पाई गईं। इस औचक निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी और अनुशासित है, और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ संतोषजनक रूप से पूरी हो रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button