खैरथल

खैरथल: दसवीं बोर्ड रिजल्ट मे ई.पी स्कूल रहा अव्वल

भानु प्रताप ने 99% अंक प्राप्त कर किया जिला टॉप

39 विधार्थियों ने 95% से अधिक प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। इंजीनियर्स पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरथल के होनहार छात्र भानु प्रताप पुत्र श्री राजेश कुमार यादव ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र, विद्यालय, अभिभावकों एवं गुरुजनों में हर्ष का माहौल है।
       विद्यालय के निदेशक श्री आजाद चौधरी ने बताया कि भानु प्रताप एक मेधावी एवं अनुशासित छात्र है, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है। उसकी इस सफलता ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
     विद्यालय का परिणाम भी इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। स्कूल के कुल 39 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
      जैसे ही 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक विद्यालय पहुंचे और अपनी खुशी व्यक्त की। सभी ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली पर विश्वास जताते हुए इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन को दिया।
      इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी होनहार विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर बधाई दी। पूरे ई.पी. स्कूल परिवार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button