जालौन
उरई में किडजी स्कूल का भव्य शुभारंभ
अतिथियों ने कहा— मजबूत नींव से ही बनता है बच्चों का उज्ज्वल भविष्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन) : नगर के तुलसीधाम क्षेत्र में किडजी स्कूल का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और विधि-विधान के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी ने फीता काटकर विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में विजय चौधरी ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। यदि शुरुआती शिक्षा मजबूत और संस्कारयुक्त हो, तो बच्चे भविष्य में बेहतर नागरिक बनकर समाज का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिक्षण संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर आधारित शिक्षण प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कारों का समावेश समय की मांग है। इस अवसर पर अभय गौर, संतोष गुप्ता, निधि त्रिपाठी, मोहित त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, संतोष प्रजापति, नीलकमल याज्ञिक, मुशाद शाह, प्रिंस त्रिपाठी, श्रीकर पाठक, प्रांशु त्रिपाठी और युवराज तोमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


