झुंझुनू
पनोरमा स्कूल का कमाल किया गुढ़ा टॉप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के दसवीं के परीक्षा परिणाम में पनोरमा स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर से शानदार रिजल्ट देकर अपना परचम लहराया है। पनोरमा स्कूल के इस शानदार परीक्षा परिणाम पर स्कूल के चेयरमैन डॉ.विकास गिल ने बताया कि लक्षितमान 98.50 अंकों के साथ विद्यालय में टॉप रैंक के साथ गुढ़ा को टॉप किया है। इसी के साथ यश कुमार महला ने 98.00,भावेश महला 97.33,जारा सैयद 97.33,तनिष्का शर्मा 97.17, अन्नया 97.00,यष्टी ढाका 96.83,साफिया शेख 96.50, मो.रेहान 96. 00,अंशु चौधरी 95.50,मधु किरण 95.50, आशीष कुमार 95.17,रविंद्र बिजारणिया 95.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र प्रताप सोहू ने बताया कि यह स्कूल का छठा सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम है स्कूल प्रतिवर्ष अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में पनोरमा स्कूल के 13 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक व 25 विद्यार्थियों ने 91% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल संरक्षक डॉ. सुमित्रा गिल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उपस्थित सभी विद्यार्थियों के माता-पिता का विद्यालय में माला पहनकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुकेश कुमार गुर्जर,श्री कृष्ण महला, सहीराम डूडी,रमाकांत शर्मा, ताराचंद खिचड़,बजरंग पहलवान पोंख,सुमेर सिंह, महावीर मिठारवाल,दिनेश गुर्जर,जगदीश डूडी,विक्रम पचार,मूलचंद,ताराचंद गुर्जर , इकबाल हुसैन,विजय गिल, सविता गिल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा जिन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।



