गोड्डा

गोड्डा के कारगिल चौक पर झारखंड पुलिस की मॉकड्रिल

सुरक्षा का दिया कड़ा संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : शहर के व्यस्त कारगिल चौक पर गोड्डा  पुलिस द्वारा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने लाठीचार्ज, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के तरीकों का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान लाठियों की तड़तड़ाहट और जवानों की मुस्तैदी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मौके पर मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button