ललितपुर
डीएम-एसपी ने शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का किया निरीक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत उनके निर्धारित मार्ग, उद्गम स्थल, रूट एवं समापन स्थलों पर स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व एसपी मो.मुश्ताक द्वारा रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली शोभा यात्राओं के दृष्टिगत उनके निर्धारित मार्ग, उद्गम स्थल, रुट एवं समापन स्थलों पर की गई समस्त तैयारियों स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता का भी अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, शोभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई यातायात को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया है। साथ ही, पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु समस्त पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।



