ललितपुर
श्रद्धालुओं को जल प्रसाद किया वितरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। रामनवमी पर श्रीजगदीश मंदिर प्रांगण में महाप्रभु श्रीरामजी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं को शीतल जल प्रसाद व्यवस्था अखिल भारतीय श्रीपटवा महासभा इकाई ललितपुर जिला अध्यक्ष वासुदेव पटवा, गोविन्द पुरी द्वारा की गई। जिसमें आए श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी में शीतल जल प्रसाद की सराहना करते इस स्लोगन को शीतल जल है अनमोल जय जगन्नाथ की बोल को काफी सराहा और काफी लोकप्रिय रहा है। इस दौरान अध्यक्ष वासुदेव पटवा गोविन्दपुरी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत वंदन अभिनंदन किया और तिलक लगाया। इस दौरान अध्यक्ष सुधांशु शेखर हुंडैत, श्याम सुंदर हुंडैत, पत्रकार विभाकांत हुंडेत, पीयूष हुंडैत, बब्लू हुण्डैत, जीतू हुण्डैत, हृदेश हुण्डैत परिवार देवकीनंदन पटवा, लालजी पटवा, मनमोहन पटवा, जगदीश पटवा, रोहित पटवा, वन्टी पटवा, श्रीराम नामदेव के अलावा अनेक श्रद्धालुओं ने उपस्थित जताई।



