भरत पुर
हिण्डौन से खेड़ला, सलेमपुर कलां, खेड़ली ब्राह्मण,मजाजपुर, निठार,बल्लभगढ़,भुसावर, छोकरवाड़ा, खेरली गंज, नगर पहुंच मार्ग गोवर्धन धाम रोड़वेज बस संचालन की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। आगार प्रबंधक हिंडौन के अधीन हिंडौन,खेड़ला, तालचिड़ी,सलेमपुर कलां,शहजादपुरा,खेड़ली – मैनापुरा,मजाजपुर,निठार, बल्लभगढ़, घाटरी, कारवान, भुसावर,छोकरवाड़ा, पथैना,खेरलीगंज,कठूमर, बृजनगर पहुंच मार्ग गोवर्धन धाम तक रोडवेज बस सेवा संचालित करने की मांग लम्बे अरसे से चली आ रही है। यहाँ यह बताना भी उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीयकरण से पूर्व इस मार्ग पर अनेक बसे संचालित होती थी।आज इस मार्ग पर बसों की कमी इस मार्ग सहित समूचे पूर्वी राजस्थान के यात्रियों को खल रही है।
पूर्व सरपंच सतीश पांडेय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व गृहराज्यमंत्री से अलग अलग भेंटकर ज्ञापन देकर हिंडौन से बायां भुसावर खेरलीगंज, बृजनगर पहुंचमार्ग गोवर्धन धाम तक बस संचालन करवाने की पुरजोर गुजारिश की है।
पाण्डेय ने पत्र में कहा है कि आगार की बस को हिंडौन से प्रस्थान दोपहर 3 बजे चलकर बायां भुसावर, खेरलीगंज, कठूमर, बृजनगर पहुंचमार्ग गोवर्धन धाम रात्रि विश्राम कर प्रातः 6बजे गोवर्धन धाम से प्रस्थान कर बायां बृजनगर,कठूमर,खेरलीगंज, छोकरवाड़ा,भुसावर,बल्लभगढ़, मजाजपुर, निठार, खेड़ली ब्राह्मण, सलेमपुर कलां, तालचिड़ी,खेड़ला पहुंच मार्ग हिंडौन पहुंचकर पुनः हिंडौन से दोपहर 3बजे गोवर्धन धाम के लिये प्रस्थान करे ताकि क्षेत्र वासियों को बस सेवा का लाभ मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सरपंच सतीश पांडेय के अलावा मंजू- उदय सिंह, रविन्द्र सिंह, महेश सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, प्रेमचन्द शर्मा, मुकेश शहजादपुरा, गोविन्द शर्मा, डॉ नवीन चंद शर्मा, डॉ बृजेंद्र खेड़ली ब्राह्मण, रमेश सैनी, दिलीप सैनी, चिरमोली राम सैनी,अमित जाटव, प्रदीप शर्मा निठार, राजाराम सलेमपुर कलां, रमेश डिढोरिया, शिवराम भगत जी,सत्यवीर सिंह, शिक्षाविद् सुरेश चंद शर्मा, गंगा राम पांडेय,सवाई सिंह राजपूत सहित अनेक तमाम विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी गण समलित थे।



