बरेली
एसआरएमएस सीईटी में तीन दिवसीय हैकाथॉन 4.0 दो अप्रैल से प्रारंभ
तमिलनाडु, हैदराबाद, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर से आएंगे प्रतिभागी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : पिछले संस्करणों की भव्य सफलता के बाद श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) की ओर से इस वर्ष भी HACKATHON 4-0 का आयोजन किया जा रहा है। 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित यह तीन दिवसीय आयोजन “Innovate for Impact: Tech Solutions for Advancing SDGs” थीम पर आधारित है। यह जानकारी श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) के प्रिंसिपल एवं हैकाथॉन 4.0 के इवेंट डायरेक्टर डा.प्रभाकर गुप्ता ने दी।
डा.गुप्ता ने कहा कि कालेज के टेक एज सेल द्वारा आयोजित हैकाथॉन 4.0 का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के लिए नवाचार और तकनीकी समाधानों को बढ़ावा देने के साथ ही देश भर के युवा नवाचारकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और समस्या समाधानकर्ताओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां युवा संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित करते हैं और अपने विचारों को प्रोटोटाइप और समाधान में परिवर्तित करते हैं।



