पाकुड़

पाकुड़ पुलिस का प्रोजेक्ट डिवाइस सफल, लौटाए गये 21 गुमशुदा मोबाइल

Pakur Police's Project Device successful, 21 lost mobiles returned

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ पुलिस द्वारा नव वर्ष के अवसर पर शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को लौटाने का अभियान लगातार सफलतापूर्वक जारी है। इस पहल के अंतर्गत पुलिस ने जिले भर में खोए हुए मोबाइल को खोजकर वापस सौंपने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में पूर्व में दिनांक 07 जनवरी 2026 को 5 मोबाइल तथा 19 मार्च 2026 को 19 मोबाइल, कुल 24 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। अब इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गये। इनमें नगर थाना से 8, महेशपुर थाना से 3, लिट्टीपाड़ा थाना से 1, मुफस्सिल थाना से 2, हिरणपुर थाना से 3, अमड़ापाड़ा थाना से 1 तथा पाकुड़िया थाना से 3 मोबाइल शामिल हैं। इन सभी मोबाइल फोन को थाना प्रभारी स्तर से उनके मालिकों को सौंपा जा रहा है। पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी और उन्हें वापस लौटाने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button