पाकुड़

नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

Municipal Council President-Vice President made a courtesy call on the Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा ने उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान नगर क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। वही शबरी पाल एवं राणा ओझा ने बताया कि मुलाकात के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार को नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जाम से निजात दिलाने के ध्यानार्थ विशेष रूप से चर्चाएं की गई। उन्होंने कहा कि उपायुक्त मनीष कुमार ने आश्वास्त किया है कि यथाशीघ्र ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ आये दिन हो रही जाम से निजात दिलाने में अहम कदम उठाई जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button